उरई । खेत काट रहे किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई ।

सोमवार को महवा में निहाल सिंह (58 वर्ष ) अपने खेत पर फसल काट रहे थे । शाम साढ़े 6 बजे अचानक उन्हे दिल का दौरा पड़ गया । जब तक उन्हे सम्हाला जाता तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ गए । घर सूचना पहुँची तो परिजनों में कोहराम मच गया ।

Leave a comment