
उरई। केंद्र सरकार द्वारा गठित एनजीटी के द्वारा 10 वर्ष से पुराने डीजल इंजनों पर प्रतिबंध तथा किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता बलराम सिंह नंबरदार प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने गल्ला मंडी से लेकर कलेक्ट्रेट तक हंगामी जुलूस निकाला यह जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना सभा में तब्दील हो गया बाद में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन की तरफ से जिलाधिकारी को सौंपा गया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय नेता बलराम सिंह प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व में अपने ट्रैक्टरों के साथ गल्ला मंडी में एकत्रित हुए जहां से जुलूस के रुप में पैदल मार्च करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहीद भगत सिंह चैराहा होते हुए अंबेडकर चैराहा होकर जिला परिषद होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जुलूस धरना प्रदर्शन में परिवर्तित हो गया। बाद में 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया जिसमें मांग की गई है केंद्र सरकार द्वारा गठित एनजीटी के द्वारा पुराने डीजल पर प्रतिबंध लगाया गया है जिससे किसानों के ट्रैक्टर वाटर पंप डीजल से चलने वाले कृषि यंत्रों को भी शामिल किया गया है सरकार का यह कदम किसानों के साथ घोर अन्याय है इस फैसले से किसान बर्बाद ही नहीं बल्कि पूरी तरह से मिट जाएगा क्योंकि किसान नया ट्रैक्टर लेने की स्थिति में नहीं है ज्ञापन में मांग की गई है किसान का टैªक्टर व डीजल से चलने वाले कृषि यंत्रों को एनजीटी से मुक्त रखा जाए बुंदेलखंड के किसानों का सभी प्रकार का कर्जा माफ किया जाए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए निजी नलकूपों को ंिसचाई के लिए निशुल्क बिजली दी जाए नए कनेक्शन पूरी छूट पर दिए जाएं अन्ना पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए सभी किसानों को स्प्रिंकलर सेट व तार फेंसिंग पर पूरी छूट दिलाई जाए किसानों को फसल लागत का 50प्रतिशत लाभ जोड़कर समर्थन मूल्य घोषित कर खरीद की गारंटी दी जाए ।जनपद में पचनंदा बांध का जल्द ही निर्माण कराया जाए पिपरमेंट को फसल का दर्जा देकर त्याग से मुक्त किया जाए।




Leave a comment