उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में नव विवाहिता ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के कारण ससुरालियों ने उसकी हत्या की है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा किरवाहा में रविवार को सुबह 6 बजे घर के लोग फसल काटने खेतों पर चले गये थे। 10 बजे पर जब वे लौटे तो चंदन की पत्नी पूनम (22वर्ष) को फांसी पर झूलता देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई और घर में कोहराम मच गया।
लोगों ने डायल-100 पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष सुनील तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। बाद में सीओ जालौन संजय शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। इसी बीच मृतका के पिता उदोतपुरा थाना जालौन निवासी मुनेश ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 20 मई 2017 को चंदन के साथ की थी। तभी से ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अब उन्होंने उसे मार डालने के बाद फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने फिलहाल चंदन और उसके पिता संतराम को हिरासत में ले लिया है। संतराम गांव का प्रधान भी है।




Leave a comment