जालौन-उरई  । बैंक संगठनों के बैनर तले ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी वित्त मंत्रालय के पक्षपात पूर्ण व्यवहार समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर  तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिसके कारण बैंकों का काम काज प्रभावित हुआ तथा उपभोक्ता परेशान हुए।

ए आइ बी ओ ए उरई परिक्षेत्र के तत्वाधान में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारी वित्त मंत्रालय के पक्षपात पूर्ण रवैये तथा एन आइ टी एवार्ड को पूर्ण रूप से लागू न करने ,ग्रामीण बैंक के निजीकरण समेत सात मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे ।हड़ताल के आज दूसरे दिन नगर में संचालित ग्रामीण बैंक की दो शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे तथा बैंक में उपस्थित दर्ज कराकर जनपद मुख्यालय चले गए। इलाहाबाद यू पी ग्रामीण पुरानी नझाई शाखा में दो कर्मचारी है जिसमें शाखा प्रबंधक गौरव निरंजन हड़ताल पर रहे जिसके कारण यहां पर कामकाज प्रभावित हुआ जबकि मुख्य शाखा के कर्मचारी दीपक कुमार, सौरभ कुमार, उमाशंकर हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ तथा उपभोक्ताओं को लेनदेन भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण उपभोक्ताओं को लेनदेन में दिक्कत हुई। मंगलवार को बाजार होने के कारण बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही ।

Leave a comment