
जालौन-उरई । उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने विभाग के निजीकरण होने के विरोध में आज दूसरे दिन भी अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया । कार्य बहिष्कार के प्रथम दिन कर्मचारियों ने एस डी ओ के नेतृत्व में कार्यालय के बाहर पहले जमकर नारेबाजी की तथा कार्यालय में ताला डालकर कार्य बहिष्कार किया।
बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में मंगलवार को बिजलीघर पर एकत्रित होकर निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का आज दूसरे दिन भी जारी रखा ।इस मौके पर बोलते हुए एस डी ओ नवीन सिंह ने कहा कि हम लोगों का कार्य बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों पर सरकार सहानुभूति विचार नहीं करती है। उन्होंने घोषणा की कि आज से कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से बंद रहेगा तथा रात में बिजली जाने पर उसकी मरम्मत का कार्य नही किया जायेगा। हड़ताल के कारण वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में बिल जमा न होने के कारण जहां विभाग को राजस्व का नुकसान होगा वही उपभोक्ताओं को बिल जमा न होने के कारण अगले माह वित्तीय बोझ बड़ेगा। इस मौके पर जे ई राजेश शाक्य ,कुठौन्द जितेंद्र यादव, शशिभूषण भारद्वाज ,अनुराग पाण्डेय ,नरेन्द्र ,प्रिंस , बंटी बाथम, समीरअली ,अजीत ,कमलेश,राजेन्द्र,दीपक,सन्दीप,पप्पू,शिवराज,कृष्णकुमार,राजेश,काशी,नरेन्द्र,मुन्ना,आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
उरई में भी विभाग के निजीकरण के प्रयास के विरोध में विद्युत भवन पर हंगामी धारणा दिया गया ।




Leave a comment