जालौन-उरई । सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का लाखों रुपए का बकाया है। भारी भरकम राशि की वसूली न होने के कारण विभाग का बसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है जिसके कारण विभाग के स्थानीय अधिकारी परेशान हैं।

नवीन सिंह उप खण्ड अघिकारी ने बताया की बिजली विभाग में सबसे ज्यादा बकाया सरकारी कार्यालयों पर है। सरकारी कार्यालयों पर वकाया बसूल न होने के कारण विभाग के वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। एस डी ओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी समिति पर 1494417, भूमि संरक्षण अधिकारी मुहल्ला काशीनाथ पर 430251, राजकीय महाविद्यालय पर 123378,भारत संचार निगम 41608, तहसीलदार ऑफिस 61756 एसडीओ टेलीफोन 119639 रूपए बकाया है। इसके अलावा कोतवाली, सी ओ आवास, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर भी बड़ी राशि बकाया है। अगर सरकारी कार्यालयों की बसूली प्राप्त हो जाए तो काफी हद तक बसूली का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a comment