जालौन –उरई । मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जेब काटकर भाग रहे युवक को भीड़ ने पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया है जिसके पास से चुराया हुआ मोबाइल तथा रुपए बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिकरीराजा निवासी सुनील मिश्रा पुत्र अवध किशोर मिश्रा मंगलवार को अपना उपचार कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आये थे तथा चिकित्सक के चेम्बर में बैठकर अपने नम्बर का इंतजार कर रहे थे तभी किसी ने उनके जेब से एंड्रॉयड फोन तथा जेब में रखे लगभग डेढ़ सौ रुपए निकाल लिए। जेब हल्का होते ही उन्हें जेब काटने का एहसास हुआ तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। तभी बाउन्ड्री कूद कर भाग रहे तोपखाना निवासी साजिद पुत्र आमिर को पकड़ लिया तथा उसकी जामा तलाशी ली तो चोरी गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा डेढ़ सौ रुपए बरामद हो गए। जबकि मौका पाकर उसका साथी दलालनपुरा निवासी सनी पुत्र पहलवान भाग गया। पकड़े गए जेब कट को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment