0 मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल में की गई शिकायत

0 पीसीएम सीरफ, विटाडिन लोशन अस्पताल में नहीं मिला मरीजों को

कालपी –उरई । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में चिकित्सकों की लापरवाही तथा उदासीनता के चलते मरीजों के साथ स्वास्थ्य हित में कर्तव्यहीनता, बाहर की कम असर वाली दवा लिखना, तथा मरीजों के साथ दुव्र्यवहार कराना उक्त केन्द्र के प्रभारी अधीक्षक तथा चिकित्सों की दिन चर्या सी बन गई है। इतना ही नहीं उक्त केन्द्र में दवाओं का भी आभाव रहता है।

गौरतलब हो कि कालपी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधीक्षक के क्रियाकलापों तथा उदासीनता के चलते मरीजों का सही उपचार न हो पाना आम बात हो गई है। जिसकी पुष्टि मरीज रो-रो कर बताते है। इतना ही सीएससी कालपी में मंगरवार को पीसीएम सीरफ व विटाडिन लोशन जैसी महत्वपूर्ण दवाईयां न होना मरीजों के लिये खेद जनक है। एक मरीजों ने दबी जुवान से बताय कि मेरे पर्चे में पीसीएम सीरफ तथा विटाडिन लोशन लिखा गया था लेकिन मुझे अस्पताल से नही दिया गया कह दिया गया कि खत्म हो गया है। जिसकी पुष्टि हेतु एक पर्चे में ओएस लिखना यह दर्शाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दवा के स्टाक हेतु जिम्मेदार कतई गम्भीर नही है। उक्त बात अस्पताल के एक कर्मचारी ने दबी जुबान से बताया है। जबकि उक्त दोनों दवाईयां महत्वपूर्ण है स्टाक में रहना अतिआवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र के एक युवक ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल में भी उक्त केन्द्र में अनियमिताताओं की शिकायत की है जिसमें दवा न रहना, डाक्टर प्राईवेट प्रैक्टिस करना आदि शामिल है। इससे यह प्रतीक होता है कि सीएससी कालपी के जिम्मेदार अधिकारी उप्र सरकार के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग मंत्री के आदेशों के प्रति कतई गम्भीरता नही दिखा रहे है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमओ जालौन स्थान उरई से बात दूरभाष के माध्यम से करनी चाही लेकिन नेटवर्क फेल होने के कारण नही हो सकी।

 

Leave a comment