0 किडनी, लीवर, टीवी, खांसी जैसी खतरनांक बीमारियां हो रही उत्पन्न

0 आखिर कब इन पर होगी कार्यवाही, नागरिक चिंतित

कालपी –उरई । नगर व क्षेत्र में ठंडा, कोल्ड्रिंग के नाम पर मीठा जहर बेचा जा रहा है जिससे अधिकांश नागरिक लीवर, किटनी, खांसी जैसे खतरनांक बीमारियों के शिकार हो रहे है लेकिन संबंधित विभाग चुप्पी साधे हुये यह तमाशा देख रहा है। तथा नगर कालपी में नकली व कैमिकल युक्त कोड्रिंग बनाने का कार्य बड़े तेजी से फलफूल रहा है।

गौरतलब हो कि कालपी नगर में विगत कई वर्षो से कोल्ड्रिंग के नाम पर मीठा जहर बेचा जा रहा है जिसके सेवन से नगर की जनता प्राण घातक बीमारी की चपेट में आ जाने के कारण जीवन और मौत के बीच जूझ रहे है। सूत्रों कि मानें तो उक्त कारोबारियों ने न तो कोई बेचने बनाने का लाईसेंस व अनुमति ली है न ही उक्त कोल्ड्रिंग निर्माण करते समय कोई सक्षम अधिकारी ने जांच की है बगैर जांच तथा प्रयोग हुये कालपी में बनने बाली कोल्ड्रिंग धड़ल्लें से बिक रही है। जो कैमिकल युक्त है। कालपी नगर के अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि उक्त कोल्ड्रिंग के सेवन से मेरा 12 वर्षीय बच्चा मौत और जीवन के बीच संघर्ष कर रहा है जिसका इलाज कराते-कराते हम खंगाल हो चुके है। इतना ही नही उनका आरोप है कि उक्त कोल्ड्रिंग कैमिकल से बनाई जाती है। जो पूरे नगर में व क्षेत्र में दलालों के माध्यम से बेची जाती है जिसकी कीमत न के बराबर ली जाती है और दुकानदार चैगुने दामों बे बेंच कर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। उक्त कोल्ड्रिंग इलयाज मार्केट सिद्धदात्री मंदिर के पास में उक्त कारोबार दिन दूनी रात चैगुनी की तर्ज पर फलफूल रहा है। जबकि उक्त कारोबारियों का कहना है कि यह आरोप सब तथ्य विहीन है। जब इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करनी चाही तो नेटवर्क फेल होने के कारण उनसे बात नहीं हो पायी।

 

 

Leave a comment