( रामजी पत्रकार आटा)

आटा,उरई । कदौरा विकासखंड के  कस्बा आटा में  लगातार  4 दिनों से  पानी की किल्लत से  लोग जूझ रहे हैं जानकारी के बाद भी संबंधित विभाग तथा जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठा हैं ज्ञातव्य हो कि कस्बा आटा में जल संस्थान द्वारा पेयजल की आपूर्ति होती है ज्यादातर हैंडपंप खराब है जिनमें जो भी पानी दे रहे हैं उन का पानी खारा है तथा पीने योग्य नहीं है पीने के पानी के लिए जल संस्थान द्वारा की गई जल आपूर्ति ही यहां पीने के पानी का मात्र एक ही साधन है गत 23 मार्च को जल संस्थान की ट्यूबवेल की मोटर जल जाने के कारण यहां की पेयजल आपूर्ति बाधित है बताया गया था की मोटर ठीक होने के बाद डाली तो गई परंतु डालते समय लापरवाही के कारण मोटर की केवल जल गई है लगातार दो दिनों से विभाग द्वारा जली केबल का कोई इंतजाम नहीं किया गया परिणाम स्वरुप पीने के पानी के लिए यहां के वाशिंदे एक एक बूंद को तरस रहे हैं मजबूरन गंदा एवं कीचड़ युक्त पानी हैंडपंपों का पीकर विभिन्न संक्रामक रोग  को आमंत्रण दे रहे है ।

Leave a comment