उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र में जालौन – औरैया स्टेट हाइवे पर बुद्धवार को सुबह सड़क पर बनी पुलिया के गड्ढे में फँसकर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।

 

सैदपुर निवासी जाहर सिंह बाइक से जालौन जा रहे थे । हदरुख और शेखपुर के बीच सड़क की पुलिया में गड्ढे में फँसकर उनकी बाइक लड़खड़ा गई जिससे वे गिर पड़े । उन्हे गंभीर चोटें लगीं । खबर पा कर हदरुख चौकी इंचार्ज मौके पर पहुँच गए । एंबूलेंस न मिल पाने पर उन्होने डायल 100 से जाहर सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुँचाने की व्यवस्था की ।

Leave a comment