उरई । मंगलवार को देर शाम हुए हादसे में बाइक से जा रहे 2 लोग पीछे से लोडर द्वारा टक्कर मार दी जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए ।

हादसा जोल्हूपुर मदारीपुर रोड पर न्यामतपुर और अभैदेपुर के बीच हुआ । घायलों में दमरास निवासी किशोर दोहरे और बसन शामिल हैं । राहगीरों ने हादसे की जानकारी डायल 100 पर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई । घायलों को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई पहुँचाया गया जबकि पुलिस ने हादसा करने वाले लोडर को कब्जे में ले कर सिरसाकलार थाने में खड़ा करा दिया ।

Leave a comment