उरई । मंगलवार को दोपहर बाद एट थाने के ग्राम खरूसा में खेत से लौट रही अविवाहित युवती को गाँव के ही एक युवक ने गला दबाते हुए दबोच लिया और उसके साथ रेप का प्रयास किया हालांकि युवती के प्रतिरोध के कारण उसका प्रयास नाकाम रहा । इस बीच आस पास काम कर रहे लोगों ने उसे ललकारा तो वह भाग कर खेतों में खड़ी फसल के बीच छुप गया । बाद में लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की । पुलिस ने आज छेड़खानी और बलात्कार की धाराओं में उसका चालान कर दिया है ।
उक्त ग्राम में खेतों से अनाज बीनने गई 18 वर्षीया युवती को देवेन्द्र नाम के गाँव के ही एक शोहदे ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की चेष्टा करने लगा । लेकिन युवती साहस दिखाते हुए उससे भिड़ गई । छीना झपटी की आवाजों से आस पास के लोगों को पता चला गया तो वे देवेन्द्र को ललकारने लगे । इस पर देवेन्द्र घबरा कर भागा और पास में ही छिप गया । इसी बीच लोगों ने उसे खोज कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर डाली । बाद में उसे पुलिस को सौप दिया गया ।

Leave a comment