उरई। पुलिस में पेशेवर प्रतिस्पर्धा के आधार पर हर महीने सर्वश्रेष्ठ योगदान करने वाले पुलिस पर्सन आफ द मंथ सम्मानित करने का रिवाज शुरू किया गया है। अपराध नियंत्रण में इसके बेहतर परिणाम सामने आने से अधिकारी उत्साहित हैं।
इस क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय में 19 पुलिस कर्मियों को नवाजा। इनमें चुर्खी के प्रभारी निरीक्षक लालबहादुर यादव और अभिसूचना इकाई के उपनिरीक्षक अरुण कुमार भारद्वाज भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किये गये अन्य पुलिस कर्मियों में शामिल हैं कोतवाली उरई के कां. पंकज यादव, कोटरा थाने के कां. सुरेश कुमार, डकोर थाने के कां. लवकुश सिंह, जालौन थाने के कां. उमेश यादव, सिरसाकलार के रामवीर सिंह, कुठौंद के सुरेंद्र प्रताप, माधौगढ़ के अजय प्रताप, रेढ़र के विजय पाल सिंह, रामपुरा के रोहित चाहर, गोहन के राजीव सिंह, कोंच के जितेंद्र कुमार, नदीगांव के मानवेंद्र सिंह, कैलिया के जफीर बेग, एट के दिलीप कुमार, कालपी के रोहित कुमार, कदौरा के मुकेश कुमार और आटा के कां. रजनेश कुमार।
पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस महीने पर्सन आफ द मंथ के खिताब के लिए सभी पुलिस कर्मी अपने तई शानदार प्रयास करेगें। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस क्रियाशीलता से जहां अपराधियों का दमन होने के कारण आम जनता को राहत मिलेगी वहीं खाकी का गौरव भी जनमानस में बढ़ेगा।

Leave a comment