उरई । राजकीय शिक्षक संघ के आवाहन पर आज राजकीय इंटर कॉलेज उरई में हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे राजकीय शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया बाद में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक भागवत पटेल को सौंपा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य कर रहे राजकीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया मूल्यांकन के दौरान काली पट्टी बांधी संगठन के जिलाध्यक्ष अवध किशोर निरंजन मंत्री सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में  राजकीय शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन भागवत पटेल को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है के प्रांतीय कार्यकारिणी के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सरकार राजकीय शिक्षकों के समायोजन एवं सम्बद्धीकरण से पहले उनका पदोन्नत कोटा पूरा किया जाए। शिक्षकों का कहना था कि जब तक पदोन्नत कोटा पूरा नहीं किया जाता है तब तक समायोजन एवं सम्बद्धीकरण का कार्य ना किया जाए और अगर ऐसा किया गया तो राजकीय शिक्षक सरकार के इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इसलिए समायोजन संबद्धीकरण से पहले राजकीय शिक्षकों का पदोन्नत का कोटा पूर्ण किया जाए।

Leave a comment