
जगम्मनपुर –उरई ।श्री राम जन्मोत्सव पर हिंदू संगठनों ने विशाल शोभायात्रा निकालकर विभिन्न मंदिरों पर जाकर पूजा अर्चना की ।
आज सोमवार कि सुबह जगम्मनपुर में श्री राम जन्मोत्सव नजरबाग स्थित हनुमान जी के मंदिर पर मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू वाहिनी ,धर्म रक्षा समिति के सैकड़ों सदस्यों ने जय श्री राम के नारों का उद्घोष का विशाल शोभायात्रा निकाली ।
इस अवसर पर भाजपा नेता विजय द्विवेदी ,रवि मिश्रा, श्रवण कुमार तिवारी ,बृजेंद्र द्विवेदी, दीपू औदीच्य, शिवम द्विवेदी, शशांक भदौरिया ,योगेश वर्मा, कुंदन द्विवेदी ,छोटू द्विवेदी , प्रिंस मिश्रा, योगेश, देवेंद्र ,विकास यादव ,रोहित मिश्रा, अभिमन्यु यादव ,आशीष रावत, विश्वमित्र त्रिपाठी, मोहित श्रीवास्तव ,शिवम तिवारी ,गोलू राठौर ,अर्पित तिवारी अंकित तिवारी ,सनी अवस्थी, विश्वेंद्र सेंगर ,सत्यम सेंगर ,शिवम सेंगर ,चंद्रका कुशवाहा ,गौरव शर्मा ,मिलन औदीच्य ,नीरज वर्मा ,घनश्याम सेंगर, विशेष द्विवेदी सहित लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम ,घर घर भगवा छाएगा – राम राज फिर आएगा आदि के नारे लगाकर विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा नजरबाग में हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर शिवालय ,मंदिर बड़ी माता मंदिर ,लाला हरदौल, लक्ष्मी नारायण मंदिर किला ,महावीर जी का मंदिर (तालाब )सहित ग्राम भिटोरा तथा क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ से पंचनद स्थित बाबा साहब के मंदिर पूजा में अर्चना करके वापस जगम्मनपुर आई । रास्ते में अनेक स्थानो पर लोगों ने शीतल जल तथा मिष्ठान खिलाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।




Leave a comment