उरई। कालपी में रेलवे क्रासिंग के पास महिला का शव मिलने की खबर फैलने से जनमानस में सनसनी व्याप्त हो गई। हालांकि जो तथ्य सामने आ रहे हैं उनसे बाद में इस सनसनी का एंटीक्लाइमेक्स नजर आने लगा है।
काशीखेड़ा जाने वाले रास्ते पर क्रासिंग के पास सड़क किनारे एक पुलिस में गेटमैन ने बदबू आने के बाद महिला का शव देखा था। उसकी खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शव के नाम पर अस्थि-कंकाल दिखा। अनुमान है कि उक्त महिला की मौत लगभग एक पखवारे पहले हुई होगी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में और आसपास के थानों में दरियाफ्त कराई लेकिन कहीं से किसी महिला की गुमशुदगी की सूचना नही मिली। कुछ लोगों ने बताया कि एक अर्द्धविक्षिप्त महिला इस इलाके में घूमती रहती थी। संभवतः बीमारी या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हो जाने पर शव लावारिस पड़ा रहा होगा। जिसका पता अब चला है। कालपी पुलिस ने बताया कि फिर भी अभी पूरी छानबीन की जायेगी।

Leave a comment