जालौन-उरई। परिवहन विभाग की ओवर लोडिंग रोकने की नौटंकी की कलई उपजिलाधिकारी की आकस्मिक चैकिंग के फलस्वरूप खुल गई। उपजिलाधिकारी ने बुधवार को हरदोई गूजर लौना मार्ग पर एक ओवर लोड ट्रक धर पकड़ा और ड्राइवर को गिरफ्तार करा दिया।
परिवहन विभाग ओवरलोड वाहनों को सड़क पर न चलने देने की डयूटी निभाने मेें नाकाम साबित हो रहा है जिससे सड़के बर्बाद होती जा रही हैं। सबसे बुरी हालत हरदोई गूजर लौना मार्ग की है। इसलिए आज उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह अचानक इस रोड पर पहुंच गये। उनके सामने ही यूपी 92 टी 6078 ट्रक गुजरा जो ओवरलोड चल रहा था। एसडीएम ने जब उससे गाड़ी के प्रपत्र मांगे तो वह प्रपत्र भी न दे सका।
नाराज एसडीएम ने ड्राइवर मंगल पुत्र रामेश्वर निवासी डेरी थाना पूंछ जिला झांसी को पुलिस के हवाले कर दिया और ट्रक सीज करा दिया।





Leave a comment