जालौन-उरई। छिरिया सलेमपुर में संदिग्ध हालत में एक अविवाहित लड़की की मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस ने अस्पताल से शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
खबर के अनुसार उक्त ग्राम निवासी आगा खान बुधवार को अपनी 20 वर्षीय पुत्री सोनम को अचानक उसकी तबियत खराब हो जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले आये। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना भिजवा दी।
पुलिस ने आकर शव कब्जे में ले लिया तांकि उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके। पुलिस के मुताबिक सोनम की मौत संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।





Leave a comment