जालौन-उरई। लड़की के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर उसे तंग किया जा रहा था। लड़की ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी तो पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।
मोहल्ला फर्दनवीस में एक लड़की के मोबाइल पर लगातार आपत्तिजनक मैसेज आ रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने अपने पिता को अवगत कराया। पिता ने पुलिस को जैसे ही इसकी तहरीर दी पुलिस एक्शन मोड में आ गई। मैसेज भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a comment