0कई हैंडपंपों में समर डालकर दबंगों का कब्जा पानी की कर रहे बर्बादी

 0पानी के लिए लोगों में मचा हाहाकार

उरई ।  कालपी तहसील अंतर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्र मैं प्रशासन तथा विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से दर्जनों हैंडपंप खराब पड़े हैं जिसके कारण पीने की पानी की किल्लत दिनों दिन बढ़ती जा रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर तमाशबीन बने हुए हैं।

कालपी नगर के मोहल्ला टरननगंज में उरई फाटक के बगल में बरसों से हैंडपंप खराब पड़ा है गल्ला मंडी में हैंडपंप खराब पड़ा होने से गल्ला मंडी में आने वाले किसान, व्यापारी गला तर करने के लिए इस गर्मी में तड़पते हुए देखे जा रहे हैं नगर में विभिन्न जगहों पर हेडपंप सफेद हाथी बन चुके हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारी पीने के पानी की ज्वलंत समस्या के प्रति मौनीबाबा बन चुके हैं जिसकी भारी कीमत आगामी मई और जून माह में जनता को चुकानी पड़ेगीा

इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के ग्राम हीरापुर, देवकली, शेखपुरगुढा गुढा खास मंगरोल नरहानसे लेकर कोड़ाकिर्राई मुसरिया, बाबई, चुरखी समेत कदौरा क्षेत्र के अधिकांश गांव में हैंड पंप रिबोर के लिए पड़े हैं कई हेडपंप जलस्तर घटने के कारण ठप पड़े हैं उक्त गांव में सरकारी हैंडपंपों में समर डालकर कब्जा करके आवश्यक पानी को बहाया जा रहा है और प्यासी जनता को पानी नहीं मिलने दिया जा रहा है शोचनीय बिंदु यह है कि कई ऐसे इंडिया मार्का हैंडपंप में दबंगों द्वारा समरसेबल डालकर कब्जा कर लिया गया है जिनके पास विद्युत का कनेक्शन तक नहीं है एक ओर बिजली चोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है वही समर चला कर घंटों खड़ंजा को धोकर पानी की बर्बादी की जा रही है जबकि लोगों को पानी के बूंद बूंद संकट का सामना करना पड़ रहा है इंडिया मार्का हैंडपंप में समर लगाकर पानी की बर्बादी का खेल मंगरौल सहित दर्जनों गांव में देखा जा सकता है लेकिन प्रशासन है कुंभकरण निद्रा से जागना ही नहीं चाहता सिर्फ कागजी खानापूर्ति करके शानदार अपने आफिस से बाहर ही नहीं निकलना चाहते। क्षेत्रीय जिम्मेदारों का कहना है कि पीने के पानी के मद्देनजर  यदि प्रशासन तथा जल निगम विभाग इसी तरह उदासीन रहा तो मई जून माह में इस समस्या से जनता को जूझना पड़ सकता है।

 

Leave a comment