0 स्पष्टीकरण मांग एक दिन का वेतन रोका

उरई । जिला मुख्यालय ओरई में पदस्थ जिला रेशम कीट अधिकारी डीपी सविता  के अपने कार्यालय से लगातार गायब रहने और जनपद में रेशम कीट उद्योग को पलीता लगाने को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने उनके कार्यालय पर छापा मारा जहां वह आज भी जनता से मिलने के समय के दौरान कार्यालय से गायब पाए गए जिसे मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांग कर 1 दिन का वेतन रोकने की आख्या जिला अधिकारी को भेज दी।

उल्लेखनीय है कि जनपद में तैनात जिला रेशम कीट अधिकारी डीपी सविता विकास भवन में कार्यालय से गायब रहते हैं और जब भी रेशम कीट पालन के लिए उनके कार्यालय में कोई किसान संपर्क करता है तो कार्यालय पर ताला लटका देख मायूस होकर लौट जाता है यही वजह है जनपद में रेशम उद्योग नहीं पनप पा रहा है और जो अधिकारी हैं वह भी अधिक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं हमेशा कार्यालय से गायब रहने की आदत अखबारों में सुर्खियां बनने के बाद आज मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने उनके कार्यालय पर छापा मारा जहां अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने उनके कार्यालय का 2 बार किए गए निरीक्षण में गायब मिलने को गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है और 1 दिन का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी जालौन से की है ज्ञात हो कि इस संवाददाता द्वारा रेशम कीट अधिकारी के जनता समय में कार्यालय से गायब रहने की खबर प्रकाशित की गई थी जिस पर मुख्य विकास अधिकारी एस पी सिंह द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

 

Leave a comment