
उरई। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या पर चर्चा हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों में आवंटित धनराशि के सापेक्ष विभिन्न मदों में व्यय की गई धनराशि की समीक्षा की गई तथा जिन मदों में धनराशि कम व्यय हुई है। उन मदों में धनराशि व्यय करने के निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त जे0एस0वाई0, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार कल्याण, प्रसव इकाईयों की सक्रियता, जे0एस0वाई0 भौतिक प्रगति, एच0एम0आई0एस0, आर0बी0एस0के0, पंजीकृत महिलाओं की प्रथम तिमाही स्थिति, गर्भवती महिलाओं, 07 से कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं घरेलू प्रसव सम्बन्धी संस्थागत प्रसव सम्बन्धी सूचना महिला पुरूष नसबन्दी सम्पूर्ण टीकाकरण, आशा एवं ए0एन0एम0, एच0आर0पी0, वाहन भुगतान, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, नवज़ात बच्चों का पंजीकरण, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 को और अधिक सुविधायुक्त बनाया जाये। जिससे आम जनता पर एक अच्छा प्रभाव पड़े और जनता को अच्छी सुविधायें उपलब्ध हो सके। जिन पी0एस0सी0/सी0एच0सी0 की स्थिति कार्यक्रमों में संतोषजनक नहीं है वह अगली बैठक तक व्यक्तिगत ध्यान देकर सुधार करें अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जायेगी। गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की टैबलेट तथा द्वितीय तृैमास में एल्बेन्डाजाॅल टैबलेट खिलाना सुनिश्चित करें साथ ही इनको टीकाकरण भी समय से करें जिससे उन्हें प्रसव के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हीमोग्लोविन, एनिमिया तथा ए0एन0सी0 जांच कर रक्ताल्पता (7 ग्राम से कम) वाली महिलाओं को उपचारित करें। आशा प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय से किया जाये। अन्टाइड फण्ड का सदुपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जे0एस0वाई0 भुगतान तथा आशाओं के भुगतान किसी भी प्राथमिक/समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लम्बित न रहें। इनका शतप्रतिशत भुगतान हो जाये। इसको सुनिश्चित किया जाये।
इस अवसर पर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अल्पना बरतारिया, डा0 सुग्रीव बाबू, डा0 सत्यप्रकाश, डा0 प्रेमप्रताप सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला/पुरूष) सहित अन्य चिकित्सक एवं अन्य प्रभारी चिकित्साधिकारी पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 उपस्थित रहे।





Leave a comment