
* ग्राम पडऱी में आंगनवाड़ी केद्रों पर बीएचएनडी का कार्यक्रम संपन्न
कोंच-उरई । सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत बुधवार को ग्राम पडऱी के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें गभर्वती महिलाओं की गोद भरी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बीएचएनडी कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिसमें एएनएम विद्या शर्मा ने गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया एवं विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। बच्चों को भी टीके लगाये गये।
स्वास्थ्य विभाग की आशा बहू संतोषी ने सभी गर्भवती महिलाओं को दवा पिलवाई। एएनएम विद्या शर्मा ने जानकारी दी कि खानपान का बिशेष ध्यान रखें जिससे होने बाले बच्चे कुपोषण के शिकार न हों। खानपान सही न होने की स्थिति में गर्भस्थ शिशु कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने सभी गर्भवती एवं धात्रियों को बताया कि कुपोषित बच्चों की ओर सरकार का खास ध्यान है, ऐसे बच्चों को उरई के सरकारी अस्पताल में चौदह दिन के लिए भर्ती कराया जाता है और सरकार द्वारा मुफ्त दवा तथा खाने का प्रबंध किया जाता है। इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों से जानकारी लेकर बच्चों को भर्ती कराया जा सकता है। इस दौरान आंगनवाड़ी सीमा सचान, सीमा निरंजन, पद्मा वर्मा, आशा बहू संतोषी कुशवाहा, सहायिका गंगा देवी आदि उपस्थित रहीं।





Leave a comment