कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो वारंटियों को पकड़ा है, इनके खिलाफ 1990 के लड़ाई झगड़े और मारपीट के एक मामले में कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। मिली जानकारी के अनुसार खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेन्द्रसिंह ने प्रताप नगर में दबिश देकर नरेन्द्र कोरी पुत्र घनाराम तथा जयप्रकाश नगर से रामशंकर पुत्र बुद्घसिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।





Leave a comment