कोंच-उरई । बीती रात अपने गांव जा रहे बाइक सवार को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। इलाज के लिये उसे सीएचसी लाया गया था जहां से उरई रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोंच से महज डेढ किमी दूरी पर स्थित ग्राम सिकरी निवासी रामकिशोर राठौर पुत्र ग्यासीलाल बीती रात्रि लगभग बारह बजे कहीं से लौट रहा था और बाइक से अपने गांव जा रहा था। अभी वह आधे रास्ते में ही था तभी सड़क किनारे खड़े दो तीन अज्ञात लोगों ने उसे रुकने के लिये हाथ दिया। रामकिशोर ने बाइक रोकने के बजाये तेजी से आगे बढ गया। बताते हैं कि उन अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर पीछे से फायर झोंक दिया, गोली उसके पैर में लगी लेकिन वह बिना रुके गांव पहुंच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन अज्ञात लोगों की काफी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। घायल को सीएचसी से उरई रेफर किया गया है। परिजनों द्वारा मामले की तहरीर दे दी गई है, कोतवाल संतोषकुमार सिंह ने मामला संदिग्ध बताते हुये कहा कि फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a comment