उरई । कोटेदार के यहाँ आकस्मिक निरीक्षण में केरोसीन , चावल और खाद्यान्न का स्टाक गड़बड़ मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने एफ़ आई आर दर्ज कराने के लिए सिरसाकलार थाने में तहरीर दी है ।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दोष रहित बनाने की सारी कवायदें शासन और प्रशासन में इच्छाशक्ति की कमी के चलते विफल साबित हुई हैं । पात्र गृहस्थी और अंतयोदय राशन कार्ड कोटेदार के जेबी लोगों के ही पास हैं । केरोसीन की कालाबाजारी बदस्तूर जारी है । चावल की तो पूरी खेप चोर बाजारी में जा रही है ।

यही वजह है कि बुद्धवार को जिला पूर्ति अधिकारी बी के शुक्ला जब जालौन के इंस्पेक्टर कमल सिंह और उरई के इंस्पेक्टर याकूब हसन के साथ आकस्मिक चेकिंग पर निकले तो पीपरी अठगइयाँ गाँव में कोटेदार सरिता देवी की दुकान के स्टाक के सत्यापन में भारी गड़बड़ियाँ देख कर वे दंग रह गए । उन्होने दुकान सील कर दी और सरिता देवी के ख़िलाफ़ मुक़दमे के लिए सिरसाकलार थाने में तहरीर दे दी । इस कारवाई से कोटेदारों में हड़कंप माच गया है ।

Leave a comment