माधौगढ़-उरई। यहां के जानेमाने कुलीन स्कूल बचपन किडस बर्डस के वार्षिकोत्सव समारोह में छोटे पर्दे के जाने माने कलाकार शामिल होने जा रहे हैं। जिसे लेकर इस कस्बे में अभिभावकों ही नही आम लोगों में भी बेहद उत्सुकता है।
यह वार्षिकोत्सव गोविंदधाम उत्सव गृह में 1 अप्रैल को शाम 4 बजे से होगा। इसमें जीटीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य, और जोधा अकबर से जुड़े रहे कलाकार अशोक दीवौलिया व उनके साथी आकर्षण के केंद्र होगें। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपा सिंह ने दी।





Leave a comment