उरई। ठेकेदार पर बकाया रुपया हड़पने की नीयत दिखाने का आरोप लगाते हुए मेट ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
मेट का काम करने वाले बलवीर दोहरे ने बताया कि वह ग्राम गढ़गुवां थाना सिरसाकलार का रहने वाला है। उसने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार संतोष कुमार वर्मा के प्राइमरी स्कूल मड़ोरा से कंचनपुर मोड़ तक सड़क के काम में मैटेरियल डालने और लेबर पर जो खर्च किया उसमें ठेकेदार ने अभी तक केवल 25 हजार रुपये का हिसाब किया है। जबकि लगभग 60 हजार रुपये बकाया हैं।
बलवीर दोहरे ने बताया कि 15 मई को उसकी बेटी की शादी होनी है। ठेकेदार द्वारा उसका पैसा फसा लेने से वह शादी की व्यवस्थाएं नही कर पा रहा जिससे उसकी बेटी की शादी टूट सकती है। उसने जिलाधिकारी से उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a comment