उरई। हनुमान जन्मोत्वस पर ठड़ेश्वरी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किये गये। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बजरंगवली के दर्शन किये और प्रसाद चढ़ाया। भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे।
इस उपलक्ष्य में मंदिर के मंहत सिद्धराम दास जी के निर्देशन में श्रीबालाजी महाराज का सवामनी हवन हुआ। मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
जन्मोत्सव के अनुष्ठान में भक्तों के साथ महंत जी ने बजरंगवली पर फूलों की वर्षा की और संगीतबद्ध भजनों के माध्यम से उनकी महाआरती उतारी। बजरंग दल के सदस्य खासतौर से उत्साहित रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में 21 गोलियां चलाकर बजरंगवली को सलामी दी। हनुमान जी को भारी भोग चढ़ाकर मंदिर आने वाले सारे भक्तों को प्रसाद बटवाया गया।
पंडित बृजेश द्विवेदी और उनके सहयोगी गंगाराम खरया, राजकुमार, पवन, राजेश, संतोष खरया, राजेश कंथरिया, अमित, लालू, मनोज गुप्ता ने सवामनी हवन के अनुष्ठान में भूमिका निभाई। एट की लखन संगीत पार्टी ने भक्तों को आनंद से विभोर कर दिया। सत्यनारायण तिवारी, राहुल परिहार, मोनू महाराज, योगेश पटेल, प्रदीप गुप्ता, ऋषभ चैहान और अन्य बजरंगियों ने पूरी श्रद्धा के साथ दिन भर भक्तों की स्वयं सेवा की।

Leave a comment