कोंच-उरई । मामूली से विवाद में रविवार को दो पक्षों में लठ भी चले और हवा में फायर भी किये गये। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक तिलक नगर इलाके में सब्जी और गेहूं लदी दो लोडर सड़क पर आमने सामने आ गईं। दोनों ने एक दूसरे को अपनी लोडर हटाने के लिये कहा लेकिन कोई भी झुकने को तैयार नहीं हुआ और इसी को लेकर बात बढ गई जिसमें लठ भी चले और हाथापाई भी हुई। इस झगड़े में हवा में फायरिंग भी की गई जिससे अफरातफरी मच गई। झगड़े में दोनों पक्षों के कुछ लोगों के चुटहिल होने की भी खबर है। एक पक्ष की प्रभादेवी पत्नी रामकुमार निवासी तिलक नगर कोंच ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरे पक्ष के लोगों इंजमाम, आशिक, आबिद पुत्रगण अजीज निवासी प्रतापनगर ने उसके बेटे सुनील के साथ मारपीट की और तमंचे से फायर किया। दूसरी तरफ इंजमाम ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप लगाये हैं। पुलिस मामले की तह में जाने की कोशिश में जुटी है।







Leave a comment