
0पकड़े गए ट्रक चालक ने कहा कि घाट संचालक ही करवा रहे ओवरलोडिंग
कदौरा-उरई । बालू अवैध खनन को लेकर बदनाम कदौरा क्षेत्र में माफिया खुलेआम योगी सरकार के फरमानों की धज्जियां उड़ाने में लगे है। जिसमे ट्रैक्टर ट्राली से चोरी कभी एक दिन के लिए भी बन्द नही हुई और अब घाट संचालक भी अनुमति होने के बावजूद राजस्व को चपत लगाने से पीछे नही हट रहे देर रात कदौरा नगर में पहुंचे कालपी विधायक द्वारा जिस ट्रक को हाथ दिया वही ओवर लोड निकला जिसे थाने में कार्यवाही हेतु खड़ा करा दिया गया और फिर जाते ही ओवर लोड ट्रक व् ट्रैक्टरों से बालू चोरी का सिलसिला रात भर कदौरा में जारी रहा।
गौरतलब हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में अवैध खनन व् ओवरलोड में प्रशाशन का भी जोर नही चलता सरकार व् प्रशाशन के इतने फरमानों के बावजूद कदौरा थाने के चन्द सिपाही ही माफियाओ से हर रोज थाने में ही हिसाब कर बालू चोरी का लायसेंस दे देते है और माफिया रात भर अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से लाखो रूपये का चूना लगाकर अपनी व् सिपाहियो की जेब भर देते है वही क्षेत्र में चालू बसरेही व् भेंडी घाट से ओवरलोडिंग की छानबीन करने पहुंचे भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन द्वारा बीती रात कदौरा चतेला रोड में पहले ट्रक को रुकवाया तो वही ओवरलोड निकला जिसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया एव उपजिलाधिकारी सहित आरटीओ को उक्त मामले पर गौरतलब करने के लिए कहा गया वही मौके पर विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ता ज्ञान सिंह भदौरिया अध्यक्ष स समिति,बालेन्द्र त्रिपाठी, नर्सिंग, अन्य के सामने कदौरा निरीक्षक एके उपाध्याय, दरोगा बीडी बुंदेला, आरएन सिंह को ट्रक सौपते हुए प्रशाशन को आइना दिखाने का कार्य किया गया और भाजपा विधायक के लौटते ही थाने में बालू माफियाओ का हुजूम लगते ही रात भर ट्रैक्टर ट्राली से बालू चोरी का सिलसिला जारी रहा वही पकड़े गए ट्रक चालक द्वारा बताया कि बसरेही घाट से ही संचालक कार्यकर्ताओ द्वारा प्रशाशन का जिम्मा लेकर ओवरलोड बालू लोड करवाई जाती है और कार्यवाही न होने का ठेका भी लिया जाता जो सिलसिला भेंडी घाट में भी जारी है फिलहाल प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि ओवर लोड व अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से बालू चोरी व् मशीनों से खनन आदि अवैध कार्यो की सूचना मा मुख्यमंत्री को भेजी जायेगी वही पकड़े गए ट्रक व् चालक को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को कार्यवाही हेतु सूचना भेजी गयी अब देखना है भाजपा विधायक द्वारा अवैध कार्य में किये गए हस्तक्षेप से कितना असर होता है य फिर हालात जस के तस ही बने रहेंगे।







Leave a comment