उरई। रेलवे झांसी क्षेत्राधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशन में उरई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी दलबल के साथ रेलवे स्टेशन की गश्त पर थे। इस दौरान दो संदिग्ध युवक दिखें जब उनसे पूंछताछ की गई तो वह अपने बारे में सही से जानकारी नहीं दे सकें। रेलवे पुलिस ने दोनो युवको को हिरासत में ले लिया। युवकों की पहचान चंद्रा पुत्र इब्राहम निवासी आजाद नगर कोंच व शहजाद पुत्र वाहिद अली निवासी कोंच के रूप में हुई। जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी ने बताया है कि उक्त आरोपी आने जाने वाले यात्रियों के सामान के साथ धोखाधडी करके पार करने का काम किया करते थे। उक्त युवको की तलाशी के दौरान पुलिस को दो जोडी पायल बरामद हुई। जिनके विरूद्व टप्पेबाजी एक्ट में कार्यवाही की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि मौंके से रज्जन बजरिया, राजकुमार मरघटा, राशिद खां कोंच फरार होने में सफल हो गए। जिसकी पुलिस तलाश करने में जुटीं हुई है।

 

Leave a comment