उरई । जो भी एनजीओ फर्जी कागजातों पर चल रहे है उन पर निगाह रखी जा रहीं है अगर फर्जी एनजीओ संचालक सुधरते नहीं है तो उनके विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। उक्त बात एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष डा.प्रीती वर्मा ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि वह एनजीओ संगठनों से मिलने के लिए आई हुई है और हमारे प्रकोष्ठ का उददेश्य है कि जो एनजीओ समाजसेवी के इच्छुक है उन्हें आगे बढाने का काम किया जायें। वहीं उन्होंने फर्जी कागजातो पर चल रहे एनजीओ संचालको को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए सुधार करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा एनजीओ पोर्टल खोलने की योजना बना रहीं है और जल्द ही इस संदर्भ में कार्य पूरा हो जायेगा। इस मौंके पर मंजू रानी, दिवाकर शास्त्री, राघवेन्द्र सिंह, दीपक, सुमन वर्मा, अनीता वर्मा, आशीष पांडेय आदि मौजूद रह







Leave a comment