
कालपी-उरई । रविवार को एमएसवी इंटर कालेज कालपी के परिसर में आयोजित कालपी महोत्सव का क्षेतीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने फीता काटकर उदघाटन किया।
समाजसेवी संस्था अनुरागिनी एंव केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में प्रथम चरण मेंआयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि कालपी की चित्रकला, उद्योग, संस्कृति की देश दुनिया में पहचान है। कालपी के उत्पादित कालीन, कागज तथा कपड़ा भारत एंव विश्व मे प्रयोग किया जाता है।उन्होंने बताया कि संरक्षण न मिलने के कारण उधोग धंधों की स्थित संतोषजनक नहीं है। उद्योगों के विकास के लिए पूरे प्रयास किये जायेंगे। अपने सम्बोधन मे विधायक ने कहा कि एतिहासिक एंव पौराणिक सूर्य मंदिर, व्यास मंदिर, चैरासी गुम्बद सहित तमाम दर्शनीय स्थल है।कालपी को पर्यटक का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए पहल शुरू हो गई है। समारोह के आयोजक एंव संस्था के अध्यक्ष डा.प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि अनुरागी संस्था भारतीय संस्कृति, साहित्य एवं सामाजिक संस्कारों के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कालपी की धरोहरों को विश्व के मानचित्र पर अंकित कराने एवं जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्यों से कालपी महोत्सव का आयोजन किया गया है। निकट भविष्य में इस के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। समारोह में कालपी नगर निवासी सीमा सुरक्षा बल जम्मू कश्मीर के कमांडेंट मोहम्मद राजा खान,उप जिलाधिकारी औरैया अमित राठौर उल्लेखनीय ढंग से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज सेवी जय खत्री ने कालपी की ऐतिहासिक, व्यापारिक तथा औद्योगिक वातावरण की महत्ता के बारे में व्याख्यान प्रस्तुत किये। स्वागताध्यक्ष डॉ नरेश मेहर ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। हर्षित खन्ना, विजय गांधी, राजकुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता ,सौरभ गुप्ता, शिवबालक सिंह यादव, भारत सिंह यादव, पारस पुरवार, नरेंद्र तिवारी, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, अश्विनी तिवारी, आशीष चतुर्वेदी, रविंद्र नाथ गुप्ता के अलावा संस्था के सदस्य एवं आयोजक मंडल के सदस्यगण मौजूद रहें। समारोह के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में सफल छात्राओं तनिष्का गुप्ता, शिवानी मिश्रा, अंकिता सिंह ,नेहा पाल भावना सिंह ,सौरभ कुमार महक आदि को प्रशस्ति पत्र देकर क्षेत्रीय विधायक ने सम्मानित किया।







Leave a comment