जालौन-उरई। चुर्खी रोड स्थित अलखिया मंदिर से महंत की साइकिल चोरी हो गई।
पं. रूपनारायण शास्त्री ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वे अलखिया मंदिर में पुजारी हैं। कल शाम जब वह मंदिर में पूजा कर रहे थे तभी मंदिर परिसर में खड़ी उनकी साइकिल कोई चुरा ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a comment