जालौन-उरई। स्थानीय कृषि मंडी में गेंहूं की सरकारी खरीद के पहले दिन सोमवार को उप जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्हें कई खामियां मिलीं।
गेंहूं की सरकारी खरीद के तहत कृषि उत्पादन मंडी समिति में 9 केंद्र खोले गये हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सहकारी समिति जखा, ईंटों और हदरुख में तीन केंद्र अलग खोले गये हैं। गेंहूं का सरकारी मूल्य 1735 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। पहले दिन 18 किसानों ने गेंहूं बेंचा। रामरूप, ओमकार सिंह, राजेंद्र कुमार, तुलाराम आदि ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की कि किसानों से 30 रुपये छनाई पल्लेदारी के रूप में लिये जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी ने इस पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और कहा कि फिर शिकायत मिली तो रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।

Leave a comment