उरई। प्रभाकर स्पोर्टस एकेडेमी के तत्वावधान में आयोजित एसीसी प्रभाकर क्रिकेट लीग-2018 के दूसरे दिन पहला मैंच ल्यूमिनस रायल एवं रोशनी स्टाईकर्स के मध्य खेला गया। जिसमें ल्यूमिनस रायल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कमल दीप की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन बनाये।
जबाव में रोशनी स्टाईकर्स की शुरूआत बेहद खराब रही। पावर प्ले में पांच विकेट खोने के बाद इरफान जूनियर ने आकर पारी को संभाला। इरफान ने 46 रन की नाबाद पारी खेलते हुए 19 ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाई। इरफान को उनकी मैच विजयी पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच आस्ट्रेलियन बुल्स एवं राइजिंग स्टार रामनगर के मध्य खेला गया जिसमें आस्ट्रेलियन बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छोटू ठाकुर के 29 रन की मदद से 139 रन बनाये। जिसमें ऋषभ ने आतिशी 22 रन का योगदान दिया। राइजिंग स्टार रामनगर के आतिशी बल्लेबाज वरुण ने अंतिम ओवरों में धुंआधार पारी खेलकर अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। इस मैच के मैन आफ द मैच गौरव रहे जिन्होंने 53 गेंदों पर 55 रनों की अहम पारी का योगदान दिया।

Leave a comment