जालौन-उरई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक भैरव जी के मंदिर पर संपन्न हुई जिसमें आने वाली परशुराम जयंती के आयोजन और 18 अप्रैल को लखनऊ चलों कार्यक्रम की चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध बुजुर्ग रामबालक पटसारिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उरई से पधारी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा श्रीमती विनीता पाण्डेय, जिला संयोजिका गरिमा पाठक, जिला महासचिव डा. हरीश दुबे, जिलाध्यक्ष डा. विनोद पाठक ने भाग लिया।
सर्व प्रथम सभा स्थल पर उपस्थित मुख्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका पूजन किया। इसके बाद पिछली कार्रवाइयों का विवरण दिया गया। 18 अपै्रल का भगवान परशुराम जयंती मनाने की रूपरेखा तय की गई।
संगठन के प्रदेश महामंत्री विष्णु चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए युवा वर्ग को आगे आकर सकारात्मक एवं रचानात्मक कार्यों में रुचि लेनी चाहिए। युवा वर्ग ही समाज की नीव है। जिलाध्यक्ष डा. विनोद पाठक ने कहा कि ज्ञान व शक्ति का सामंजस्य ही विकास का आधार है। जिलाध्यक्ष विनोद पाठक ने प्रदेश महामंत्री विष्णु चतुर्वेदी की संस्तुति पर रमेश बाबू तिवारी को नगर अध्यक्ष और आशीष कुमार द्विवेदी को ब्लाक अध्यक्ष का अधिकार पत्र सौंपा। परशुराम जयंती के लिए पांच सदस्यीय युवा संयोजक मंडल में मनुराज तिवारी, सिंटू महाराज, संजय शुक्ला, अनु शर्मा, अनुराग तिवारी को शामिल किया गया। इस मौके पर महावीर मिश्रा, संतोष त्रिवेदी, धर्मेंद्र द्विवेदी, कृष्ण अवतार सहित समाज के तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a comment