जालौन-उरई। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लगातार तीसरे महीने तहसील जालौन ने प्रथम स्थान पर रहकर हैट्रिक बनाई है।
इसके साथ जालौन तहसील द्वारा वसूली में भी 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया गया है। मुख्य देय और विविध देय दोनों ही प्रकार की वसूली में जालौन की स्थिति लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत रही।
इस बारे में जालौन के उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह थ्री-सी यानि कलेक्शन, कोर्ट केस और कंपलेंटस पर जोर देते हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी जालौन के मार्गदर्शन को दिया।







Leave a comment