उरई। उत्तर प्रदेश मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रिजेन्टेटिव्स एसोसिएशन की उरई शाखा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें फिक्सड टर्म इम्प्लोएमेंट की व्यवस्था का विरोध करते हुए परमानेंट इम्प्लोएमेंट की पुरानी व्यवस्था को यथावत करने की मांग की गई।
उरई शाखा के अध्यक्ष अतुल पाठक, सचिव आरके शुक्ला, दीपांशु पालीवाल, सीएल प्रजापति, सुनील द्विवेदी, शिवसिंह कटियार, रतनदीप, नरेश, केके द्विवेदी, नीतेश, अरविंद, अतुल, हेमंत अनुरागी, सुशील गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, धीरज गुप्ता, अनमोल शर्मा आदि ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।

Leave a comment