उरई। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को सामूहिक रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शौचालय निर्माण में अपेक्षित प्रगति न हो पाने को लेकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष नरेश चंद्र द्विवेदी और ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि सचिव और प्रधान शौचालय निर्माण के लिए अपनी साख पर लाभार्थी को सामग्री की आपूर्ति करा रहे हैं। लेकिन लाभार्थी उनके खाते में धन पहुंचाने के बाद भी फर्मों का भुगतान न कर पूरी सहायता हड़पने की फिराक में लगे हैं जिससे सचिव और प्रधानों के लिए स्थिति कठिन होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि सीएलटीएस चैम्पियन्स शौचालय निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करने की भूमिका निभाने की बजाय ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव से शौचालय बनने की रिपोर्ट लेकर फीड करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं। जबकि उनकी उपयोगिता तब है जब शौचालय निर्माण के लिए उनका भी दायित्व निर्धारित किया जाये। खुले में शौंच मुक्त हेतु अकेले सचिव पर दबाव बनाना ही संगठन ने गलत बताया।
13 सूत्रीय इस ज्ञापन में व्यवहारिक कठिनाइयों की जानकारी जिलाधिकारी को देने के अलावा उन्हें सचिवों के खिलाफ नाजायज ढंग से की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों से भी अवगत कराया गया और इन कार्रवाइयों को निरस्त करने की भी मांग की गई।







Leave a comment