उरई। बबीना में बस स्टैण्ड के नजदीक एक लौहपीटा के बैलगाड़ी घर में आग लग गई जिससे उसका सारा सामान जलकर खाक हो गया। लौहपीटा की बैलगाड़ी के बगल में पंचर जोड़ने व हवा भरने की भी दुकान थी। उसकी भी मशीन जल गई।
मंगलवार को कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना में रामसिंह पुत्र किलेदार की बैलगाड़ी झोपड़ी में संदिग्ध स्थितियों में आग लग गई। खबर लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड गाड़ी को आग बुझाने के लिए बुला लिया गया था। बताया गया है कि रामसिंह परिवार के साथ राजस्थान गया हुआ है। पुलिस को उसका नंबर भी नही मिल पाया इसलिए उसे घटना की जानकारी नही दी जा सकी।







Leave a comment