उरई। बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मचारी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जालौन कस्बे के मोहल्ला मुरली मनोहर निवासी सचिन कुमार (32वर्ष) ने आज सुबह घर के अंदर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता गंगाराम खटीक बसपा नेता है और सभासद रह चुके हैं। पुलिस ने मौके पर आकर जांच करने के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।







Leave a comment