
कोंच-उरई । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोंच के चिकित्सकों द्वारा केपी अकादमी लाजपत नगर में आहूत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ‘आयुष आपके द्वार योजना में 102 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बच्चों को खान पान के तरीके बताये।
केपी अकादमी में लगाये गये शिविर में चिकित्सालय प्रभारी डॉ. जितेन्द्र वर्मा एवं उनकी सहयोगी टीम ने 102 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें जरूरत के मुताबिक 70 बच्चों को नि:शुल्क दवायें भी उपलब्ध कराईं गईं। डॉ. वर्मा ने बताया कि अधिकांश बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत बताई जिस पर बच्चों को साफ सफाई और खाने पीने में बिशेष सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया। इस दौरान फार्मेसिस्ट अवधेश दीक्षित, स्टाफ नर्स वंदना कुशवाहा, वार्ड ब्वाय रामप्रकाश सहयोग कर रहे थे। स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश उपाध्याय, अंकिता उपाध्याय, निधि, अनुपम पिपरैया, अभिषेक, प्रियंका सोनी, समीक्षा सोनी, ज्योति शुक्ला आदि मौजूद रहे।







Leave a comment