कोंच-उरई । सरकारी गेहूं खरीद केन्द्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो इसके मद्देनजर एडीएम प्रमिलकुमार सिंह ने मंगलवार को मंडी समिति परिसर में संचालित क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विंदुओं पर बारीकी से देखा और केन्द्र संचालकों को जरूरी निर्देश दिये।

एडीएम सिंह ने एफसीआई केन्द्र, नैफेड तथा एग्रो पर जाकर इलेक्टिोनिक वैंलेंस देखे। वारदाने और भुगतान की स्थिति में बारे में भी जानकारी कर संतुष्टिï जताई। उन्होंने आज की खरीद का विवरण भी लिया जिसके मुताबिक एफसीआई ने 79 कुंतल, नैफेड ने 147 कुंतल गेहूं खरीद की। गर्मी को देखते हुये पल्लेदारों ने खरीद स्थल पर पंखे लगाये जाने की मांग की। एडीएम ने केन्द्र संचालकों को जता दिया है कि जो भी किसान उनके यहां अपनी उपज बेचने आये उसे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये और भुगतान में भी किसी प्रकार का बिलंब न हो। उनसे मिलने पहुंचे गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल से दो टूक कहा कि समर्थन मूल्य 1735 से कम पर कतई गेहूं की खरीद न करें। उन्होंने मंडी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा को भी निर्देश दिये कि यदि उन्हें इस तरह की शिकायत मिले तो तत्काल कार्यवाही करें। इस दौरान एसडीएम सुरेश सोनी भी मौजूद रहे।

 

Leave a comment