उरई। नगर पालिका कालपी की दूसरी बैठक पालिकाध्यक्षा वैकुंठी देवी की अध्यक्षता तथा अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास तथा बजट सत्र से संबंधित 9 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इससे पूर्व सदन ने जिला योजना के लिए निर्वाचित भारत सिंह यादव का सम्मान और स्वागत किया गया।
बुधवार को दोपहर 3 बजे से नगर पालिका परिषद के सभागार में शुरू हुई वोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के आय-व्यय संबंधित प्रपत्रों की स्वीकृति पर विचार किया गया। जनवरी तथा फरवरी महीनों के आय-व्ययों पर विचार किया गया।
चैदहवें वित्त आयोग के बजट से कराये जाने वाले कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसमें बिहारी जी घाट, बाई घाट, नगर पालिका स्कूल, करबला सहित सात कार्यों के प्रस्ताव अनुमोदन के लिए रखे गये। नगर के पार्कों तथा तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गई।
हालांकि कुछ सभासदों ने सफाई व रोशनी के मुददे उठाये तो कुछ ने घर-घर कूड़ादान रखने की पेशकस की। सभी प्रस्तावों को लेखाकार हरिभूषण सिंह द्वारा बिंदुवार रखा गया। इससे पूर्व पालिका के पूरे सदन के जिला योजना समिति के लिए निर्वाचित भारत सिंह यादव का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी के अलावा अवर अभियंता तोता राम, सफाई निरीक्षक विपिन कुमार सिंह, लेखाकार हरिभूषण सिंह के अलावा अरविंद यादव, दिलीप पाठक, सुनील गुप्ता, अतुल सिंह चैहान, वैभव विश्नोई, विपिन पुरवार, हरीनारायण, श्रीमती कमलेश चतुर्वेदी, प्रीति सेंगर, श्रीमती राममूर्ति, पूनम गौतम, सुमन निषाद, सयैद अजीज अहमद, बहीद, भानुप्रताप यादव, इमरान, हासिम अली, पुष्पा, आबिद आदि सभासदगणों के अलावा रामबाबू प्रजापति, जमशेद खां, रमेश यादव, अशोक बाल्मीकि, शिशुपाल सिंह, इमरान, संजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।







Leave a comment