कुठौंद-उरई। स्टेट बैंक आफ इंडिया की स्थानीय ब्रांच में कर्मचारियों की मक्कारी के कारण ग्राहकों में असंतोष सिर के ऊपर पहुंचता जा रहा है। कर्मचारी समय पर डयूटी पर नही आते जिससे बैंक में ग्राहकों को अपने काम के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
बुधवार को जालौन टाइम्स की टीम ने स्टेट बैंक की स्थानीय ब्रांच में भ्रमण करके जायजा लिया। साढ़े ग्यारह बजे तक बैंक में एक कर्मचारी को छोड़कर कोई उपस्थित नही था। ग्राहकों से पूंछा तो उन्होंने बताया कि मैनेजर हो या कर्मचारी जब मर्जी होती है तो अपनी कुर्सी पर बैठते हैं वरना नही बैठते।
यहां तक कि चैक जमा करने पर भी लोगों को लाइन में खड़े रहना पड़ता है। बैंक में कहीं पर भी उच्चाधिकारियों के नंबर नही लिखे जहां वे शिकायत कर सकें। मैनेजर मुकेश केसरिया से बात की तो उन्होंने कहा कि अधिकारियों के नंबर लिखवाने के उन्हें कोई निर्देश नही हैं। ग्राहकों को जरूरत हो तो टोल फ्री नंबर पर खुद ही बात कर लें।







Leave a comment