जालौन-उरई। बीमारी से पीड़ित युवक ने मस्जिद के अंदर फांसी पर लटक कर जान दे दी।
बुधवार को भाजपा कार्यालय के पीछे मस्जिद के अंदर एक युवक फांसी पर लटक गया जिसका नाम आमिर (22वर्ष) बताया गया। वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित था। लेकिन काफी इलाज कराने के बावजूद उसे कोई राहत नही मिल रही थी। इसलिए उसने जान देने का खतरनाक कदम उठा लिया। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने मौका मुआयना किया और उसका शव सील बंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment