कोंच-उरई । बैंक से पैसा निकाल कर एक दुकान पर सौदा खरीदने पहुंचे एक प्रधान का रुपयों से भरा थैला ही किसी ने पार कर दिया। थैले में 21 हजार 300 रुपये तथा उसके तमाम कागजात थे। प्रधान ने कोतवाली में शिकायत कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ऊमरी थाना रेंढर के प्रधान मुन्नाबाबू पुत्र हरभान सिंह ने गुरुवार को इलाहाबाद मंडी शाखा में पैसे निकालने आया था। उसने दो चेकों से कुल 21300 रुपये निकाले और नदीगांव रोड पर बजरंग ट्रेडर्स की दुकान से मोबिल ऑयल खरीदने लगा। पैसों का थैला उसने दुकान पर रख दिया। इसी बीच किसी ने थैला पार कर दिया। कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा ने मामले की जांच करके कार्यवाही करने की बात कही है।

Leave a comment